Stunt News: सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो में दिखाई दे रहा है एक लड़का अपने मुंह में पेट्रोल लेकर आग जलाने की कोशिश कर रही है इसी दौरान लड़के के दाढ़ी में आग लग जाने के कारण लड़के पर कुछ असर पढ़ने लगता है उसी दौरान पास के सभी लोग जैसे तैसे करके लड़के की जान बचा लेता है।

सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो फैलते रहता है। इन दिनों एक युवक का वीडियो फैल रहा है, जिसमें स्टंट दिखा रहे युवक की जान तक जा सकती थी। दरअसल, एक पंडाल पर युवक मुंह में पेट्रोल भरकर उससे आग जलाने का स्टंट कर रहा था। इसी दौरान, उसकी दाढ़ी में आग लग गई। आसपास खड़े कुछ लोगों ने जैसे-तैसे उसकी जान बचाई।
यहाँ भी पढ़ें:- Virat Kohli News: विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर जानकर हो जायेंगे हैरान।।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले अपलोड किया गया था, जिसे अब तक छह लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। वहीं, इसे एक करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो फैल चुका है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि वीडियो किस जगह का है। इसे इंस्टाग्राम यूजर रवि पाटीदार ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
वीडियो में एक टेबल पर युवक खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथों में एक लकड़ी है, जोकि जल रही है। वहीं, वह लोगों से पेट्रोल की बोतल मांगता है और पेट्रोल को मुंह में डालकर उसे बाहर उगलते हुए उसमें आग लगाने की कोशिश करता है। जब युवक ऐसा करता है, तभी आग फैल जाती है और उसकी दाढ़ी में आग लग जाती है। इतना देखते ही आसपास के लोग घबरा गए और उसको बचाने के लिए भागे।
किसी भी जनकारी के लिए Telegram में जुड़ जाएं
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किया है। एक यूजर ने कहा कि यह आग है, इससे मत खेलो। जल जाओगे। एक अन्य यूजर ने कहा कि भाई इस तरह तो आप अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। कृपया, अपना ध्यान रखें। वहीं, तीसरे युवक ने कॉमेंट किया, ”बहुत ही खतरनाक स्टंट है। हर किसी को यह नहीं करना चाहिए।”