T20 world cup warm-up match 2022
Latest News Trending Trending News

मैदान पर आई सूर्य और राहुल के तूफान मे उड़ी ऑस्ट्रेलिया, कैसे हुई छक्कों चौको की बरसात देखें पूरी वीडियो

T20 world cup warm-up match 2022

T20 world cup warm up match 2022 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन स्टेडियम में प्री-टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़े. भारत ने अपने पूरे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। टीम के ओपनर केएल राहुल ने पहले अभ्यास मैच में सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।

T20 world cup warm-up match 2022
T20 world cup warm-up match 2022

राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पीटा

Rahul ने आउट होने से पहले 33 गेंदों में 57 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने मार्कस स्टोइनिस पर भी निशाना साधा और उनके ओवर में छक्कों और चौकों की बारिश कर 20 रन लुटा दिए। वहीं बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। मैच के आखिरी ओवर में रिचर्डसन ने सूर्यकुमार को अपना शिकार बनाया. विश्व कप अभियान से पहले टीम इंडिया के लिए यह मैच अहम है। T20 world cup warm-up match 2022

राहुल और सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी देखने को मिली.

मैच की शुरुआत में ही लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी. इस अभ्यास मैच में राहुल और सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी देखने को मिली है. इस अभ्यास मैच में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए और पवेलियन चले गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए। वह एश्टन एगर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। दूसरी ओर, विराट कोहली ने 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के खिलाफ अपना विकेट गंवा दिया।

T20 world cup warm-up match 2022

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन : एरोन फिंच (c), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस,पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जोश इंगलिस (wk), टिम डेविड, एश्टन एगर।

यहाँ भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया कि टेंशन बढ़ी, बाहर हुए ये 3 खतरनाक खिलाड़ी जाने पूरी खबर।।

भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),हर्षल पटेल, भुवनेश्वर, अक्षर पटेल, रवि अश्विन, कुमार, अर्शदीप सिंह।

Telegram Join